चित्तौड़गढ़: चंदेरिया में ऊर्जा लिखा कर्मचारी संगठन चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी हुई गठित बैठक का आयोजन
ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन चित्तौड़गढ़ वृत की जिला स्तरीय बैठक 19 जुलाई को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश समिति के आह्वान पर जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें जिला संरक्षक पद पर अभय कुमार बोहरा, जिलाध्यक्ष राजेश मीणा,जिला उपाध्यक्ष पिंकी सुथार,जिला महामंत्री सुशील कुमार जैन,जिला महासचिव अरविन्द कुमार चेजारा, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश कुमावत को नियुक्त किया।