उधवा: उधवा- बरहरवा एनएच मुख्य मार्ग पर मोहनपुर टावर चौक के समीप चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज के निर्देशानुसार मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा-बरहरवा एनएच मुख्य मार्ग पर मोहनपुर टावर चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले मोटरसाइकिल,तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को बारी-बारी से रोककर जांच की गई।