नावानगर: सरस्वती विद्या मंदिर बाली सोनवर्षा में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस
सरस्वती विद्या मंदिर बाली सोनवर्षा के प्रांगण में बुधवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने उपस्थित अपने अभिभावकों की पूजा अर्चना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र राय ने बताया कि विद्यालय में प्रति वर्ष 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन का आयोजन किया जाता है।