नावानगर: पनियारी गांव से शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
पनियारी गांव से शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। गिरफ्तार शराबी युवक उक्त गांव के अभिमन्यु कुमार यादव है। सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने बताया कि शराबी युवक नशे में धूत होकर अपने भाई समेत परिवार के सभी सदस्यों के साथ हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना घर वालों ने डायल 112 पुलिस को दिया था।