सरदारपुर: लेडगांव: शादी के दबाव से नाराज़ प्रेमी ने पिता संग मिलकर प्रेमिका की हत्या की, आत्महत्या दिखाने का रचा षड्यंत्र
Sardarpur, Dhar | Sep 30, 2025 ग्राम लेडगांव में प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। घटना 9 सितंबर की है। प्रेमिका की पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पीएम रिपोर्ट में 'होमीसायडल स्क्रांगुलेशन' यानी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।