अशोक नगर: अशोकनगर में वनकर्मियों पर हमले से आक्रोश, गिरफ्तारी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना व बुलडोजर कार्रवाई की मांग
अशोकनगर में वन विभाग की टीम पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को दोपहर 1 बजे वनकर्मी सड़कों पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई और घायल वनकर्मी कमलेश बाथम के बेहतर इलाज व आर्थिक सहायता की मांग की।