ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत
उमरिया जिले के नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धनवार-हड़हा के बीच अनियन्त्रित ट्रैक्टर पलट गया है,खबर है कि इस हादसे में चालक सतीश साहू की मौत हो गई है।घटना के बाद मौके पर नोरोजाबाद पुलिस पहुंची है,ज़रूरी तफ्तीश कर शव को कब्जे में ली है।सूत्रों की माने तो मृतक ट्रैक्टर लेकर वापस ग्रह ग्राम बरही जा रहा था,इसी दौरान हादसा कारित हुआ है।घटना स्थल पर ट्रैक्टर किन कारणों से पलटा है,फिलहाल साफ़ नही है,खबर है कि घटना स्थल दोनों गांवों के बीच घोरचत्र नदी पर बनी पुलिया के करीब ही हादसा कारित हुआ है।उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर किसी बरही निवासी मालिक का बताया जा रहा है।