वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हमला
वोट चोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, उमरिया में शाह के इस्तीफे की मांग
उमरिया। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत कांग्रेस नेता एवं पर्यवेक्षक अशोक जगताप ने उमरिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने SIR के जरिए देश में करीब 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
जगताप ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर चिंता जताते हुए गरीब और वंचित वर्ग के मताधिकार की रक्षा की बात कही। उन्होंने भाजपा पर भी राजनीतिक हमला बोला।
Bandhogarh, Umaria | Oct 29, 2026