बेगसर ग्रामीण सेवा शिविर: भाजपा नेता जोधा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
डीडवाना।भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा बेगसर ग्राम पंचायत में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर के दौरान जोधा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना और पीएम किसान सम्मान निधि की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और उनके लाभ के लिए आवेदन किए।भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने गांव की बुनियादी व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।जोधा ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जनसेवा ही हमारा मुख्य संकल्प है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।शिविर के समापन पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान और जनसेवा के इस सकारात्मक प्रयास के लिए जितेंद्र सिंह जोधा और प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Didwana, Nagaur | Jun 16, 2026