आबू रोड: आबूरोड में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ, चंद्रावती पुरातत्व सभागार में हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
आबूरोड में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ सोमवार को आबूरोड पंचायत समिति क्षेत्र में किया गया।अभियान के तहत चंद्रावती पुरातत्व सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।