राजपुर: तियरा मध्य विद्यालय में शिक्षक शराब के नशे में सोते हुए पाए गए, वीडियो वायरल होने पर विभाग जांच में जुटा
Rajpur, Buxar | Apr 3, 2026 राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार स्थित मध्य विद्यालय तियरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 1 शिक्षक के शराब के नशे में कक्षा के भीतर सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल विडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि एक शिक्षक नशे की हालत में लेटे हुए हैं।