बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर की ट्रेन से यात्रा , श्रीलंका-इंडोनेशिया में करेंगे कथा
छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेल यात्रा बढ़ाने की अपील का असर शास्त्री जी पर साफ दिख रहा है, जो पिछले दिनों से लगातार ट्रेन से सफर कर रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली से झांसी भी ट्रेन द्वारा पहुंचे थे।
धीरेंद्र शास्त्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के प्रचार के लिए श्रीलंका और इंडोनेशिया जा रहे हैं, जहां वे भव्य कथा करेंगे।
रवाना होने से पहले छतरपुर स्टेशन पर भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 4 जुलाई को उनका जन्मदिन दिल्ली में मनाया जाएगा। इस वर्ष अपने जन्मदिन पर वे एक विशेष सेवा कार्य शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत धाम से विवाह कर चुकीं निर्धन बेटियों की शिक्षा-दीक्षा का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर