छतरपुर में राजेश अग्रवाल सुसाइड केस में फरार आरोपियों पर पुलिस अपना शिकंजा कसती जा रही है MCX ऑनलाइन सट्टा बाजार में फंसकर व्यापारी राजेश अग्रवाल की आत्महत्या के मामले में छतरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है मुख्य बस स्टैंड, चौबे तिराहा और छत्रसाल चौक पर फरार 5 आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में मुख्य आरोपी अपोलो क्रास माकेर्ट के मालिक शरद अग्रवाल ,अनवर खान, सुरेश नगरिया, कल्लू कलई और मोनू उर्फ दीपक अग्रवाल के नाम के पोस्टर चस्पा किये गये पुलिस का कहना है, ये सभी सट्टा और सूदखोरी के मामले में फरार हैं।इन सभी फरार आरोपियों पर एसपी के द्वारा पांच- पांच हजार का इनाम घोषित कर चुकीं है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर