छतरपुर पुलिस थाना नौगांव पुलिस ने फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट एवं जबरन पैसे मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
छतरपुर थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के आरा मशीन चौराहे पर विगत रात्रि मोमोज एवं फास्ट फूड ठेले वाले से फास्ट फूड लेकर पैसे न देने, जबरन पैसे मांगने, मारपीट करने एवं धमकाने संबंधी रिपोर्ट तथा फरियादी पीड़ित की चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश कर आरोपी आशीष अहिरवार पिता गोविंद दास अहिरवार, निवासी हल्लू कॉलोनी, नौगांव को गिरफ्तार किया गया विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय एवं टीम की भूमिका रही।