पन्ना: जेके सीमेंट की पहल से हर घर तक पहुंच रहा स्वास्थ्य जांच का संदेश
Panna, Panna | Sep 9, 2026 पन्ना। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेके सीमेंट द्वारा कोनी स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में एनीमिया जांच के बाद फॉलो-अप स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच कर एनीमिया से बचाव, संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई