नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मेजबानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पत्रकारों की व्यस्त कार्यशैली और समाचार जगत में उनकी जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया।
पत्रकारों को दी दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं
दीपावली मिलन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय परिवार और अपनों के साथ खुशियां मनाने का होता है, लेकिन पत्रकारों की जिम्मेदारियां ऐसी होती हैं कि उन्हें इन अवसरों पर भी लगातार काम करना पड़ता है।
पत्रकारों की व्यस्तता का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि जब लोग त्योहारों के दौरान अपने परिवारों के साथ समय बिताते हैं, तब भी मीडिया से जुड़े लोग खबरों की तलाश और ब्रेकिंग न्यूज के लिए सक्रिय रहते हैं।
उन्होंने पत्रकारों के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समारोह में शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया।
.
.
.
.
#PMModi #NarendraModi #BJP #BJPHeadquarters #NitinNabin
Fatehabad, Agra | Nov 12, 2026