मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहार शिवरात्रि के मद्देनजर बुधवार को शाम करीब 5बजे पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में तहसीलदार ने लोगों से कहा कि किसी भी त्योहार पर किसी भी प्रकार की नई परम्परा की शुरुआत न करें।सभी त्योहार सादगीपूर्ण तरीके से मनायें। अगर कोई असामाजिक तत्व अराजकता करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।