टीकमगढ़: टीकमगढ़ में बेकरी से तीन स्कूली बच्चों ने चॉकलेट और बिस्कुट चुराए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड स्थित एक बेकरी में तीन नाबालिक छात्रों ने चोरी की है। इस घटना में बच्चों ने दुकान में घुसकर बिस्कुट चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक चुराए। दुकान के मालिक नवीन आहूजा ने बताया कि बच्चे सामान खरीदने के बहाने दुकान में आए। चोरी छुपे उन्होंने अलमारी से सामान निकाल कर अपनी जेब और जैकेट में भर लिया।