टीकमगढ़: राजनगर गांव में बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के राजनगर गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अनिल कुशवाह निवासी राजनगर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति गांव में बाजार से अपने घर की ओर वापस आ रहा था रास्ते में गांव में ही एक बाइक चालक में बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।