टीकमगढ़: गुड़ा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ जिले के गुड़ा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम शिवलाल अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति में अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।