पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत केयडचलोम पंचायत के आहबुरु गांव में सांप के डंसने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लेम्बो लोहार नामक बच्ची को रात करीब 2 बजे सोते समय सांप ने काट लिया। बच्ची को इसका एहसास नहीं हुआ। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह बेहोशी की हालत में थी।