महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम व 17 वर्षीय उमेश दोनों कबरई के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्र है। दोनों आज पेपर देने अपने परीक्षा केंद्र खन्ना जा रहे थे। तभी बरबई गांव के पास बाइक पिकअप से टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया है।