सरायरंजन: सराय रंजन प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली जमुआरी नदी का डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से होगा जीर्णोद्धार
सराय रंजन प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली जमुआरी नदी के दिन अब बहुरने वाले हैं ।बताया जाता है कि जल्द ही किसके जीर्णोद्धार की कवायद शुरू होगी जिस पर करीब डेढ़ सौ करोड रुपए खर्च किए जाएंगे ।बताया जाता है कि इसके जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी और बड़े पैमाने पर लोगों को इससे लाभ होगा।