सरायरंजन: ट्रक की टक्कर से घायल रायपुर बुजुर्ग के अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम
सराय रंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग के अधेड़ प्रदीप साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लाश के घर आते ही लोग चीख पुकार कर रोने लगे।