सरायरंजन: लाट बसेपूरा में महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बेस पूरा की महिला अंजली देवी की लाश की पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस अब उसके घटना की बाबत छानबीन कर रही है। हत्या या आत्महत्या के मामले पर पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि दो दिन पहले महिला की लाश को उसके घर से बरामद किया गया था जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।