चूरू: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का कलमा पढ़ने का वीडियो वायरल, गांव पिथिसर में चुनावी सभा के दौरान का वीडियो
Churu, Churu | Nov 10, 2026 पंचायती राज आम चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव पिथिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कलमा पढा। शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार यह सभा जिला परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी।