मांडर: विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में मांडर में आमंत्रित नहीं किये जाने पर सांसद सुदर्शन भगत ने जताया ऐतराज
Mandar, Ranchi | Feb 26, 2024 लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने प्रेस बयान जारी कर मांडर में बगैर किसी सूचना के शिलान्यास कार्यक्रमों के शिलापट्ट में अपना नाम अंकित किये जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे ओछी राजनीति करार दिया है। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में उनके नाम का प्रयोग किया जाना उचित नहीं है।