खैरथल तिजारा जिले के एलाका गांव में करीब 48 बीघा भूमि पर जिला कारागृह निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।तिजारा नगर परिषद की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।नगर परिषद आयुक्त मनीष यादव ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया की ग्राम एलाका स्थित नगर परिषद तिजारा स्वामित्व की चरागाह भूमि में से 12 हेक्टेयर भूमि जिला कारागृह के लिए प्रस्तावित की गई है।