अकलतरा: तरौद क्रेशर मोड़ के पास गांजा की बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 450 ग्राम गांजा किया ज़ब्त
अकलतरा पुलिस ने तरौद क्रेशर मोड़ के पास 4 सौ 50 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी खिलावन साहू, राजेश दुबे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B) के तहत केस दर्ज किया है। सायबर सेल जांजगीर और अकलतरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है।