हाथरस: घर जा रहे एक युवक के पैर पर रास्ते में सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव सैनपुर में घर जा रहे एक युवक लखन पुत्र राम बहादुर के पैर पर रास्ते में सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर जा रहा था।