जमुई: शाहपुर गांव से एक साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो बैंक खातों में मिला ₹1 करोड़ का ट्रांजेक्शन: DSP ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 एसपी के निर्देश पर साइबर थानाअध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में संलिप्त आलोक कुमार को शाहपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक मोबाइल और दो बैंक खाता भी बरामद किया गया है। दोनों खाता में करीब एक करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन पाया गया है। उक्त जानकारी साइबर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने रविवार की शाम 4:30 बजे दी है।