भिवानी: भिवानी शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर साइबर ठगों एक व्यक्ति से 841641 रुपये की धोखाधड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में हनुमान ढाणी निवासी व्यक्ति ने बताया कि साईबर ठगों ने उसके साथ आनलाइन शेयर बाजार में व्यापार के नाम पर 841641 रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है