भिवानी: भिवानी रुपये के लेन-देन को लेकर दंपति के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
दिनोद गेट चौकी पुलिस को दी शिकायत में बाड़ी मोहल्ला निवासी संजय ने बताया कि वह अपने घर पर ही सोना-चांदी की घड़ाई का काम करता है। सात मई की शाम छह बजे वह अपने घर पर था। उसके पास पड़ोसी अशोक आया और उसको रुपये देने के लिए कह दिया। अशोक के साथ चार से पांच लाख रुपये का लेन-देन है, जोकि आभूषण घड़ाई का है।