भिवानी: निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप मतदाताओं को घर बैठे दे रहे अनेक सुविधाएं: जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने कहा कि डिजिटल दौर में चुनाव प्रक्रियाओं को भी डिजिटल करने का अहम कार्य चुनाव आयोग ने किया है। संपूर्ण चुनावी गतिविधियों के लिए विभिन्न एप बनाए गए हैं जिनमें से करीब पांच एप मतदाताओं व नागरिकों के लिए हैं। इसके अलावा विभिन्न चुनाव टीमों के लिए भी चुनाव आयोग द्वारा कई एप लॉन्च किए गए हैं जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है।