भिवानी: थैलेसीमिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य की अध्यक्षता में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 8 से 22 मई तक विशेष पखवाड़ा मनाया गया।