शॉर्ट सर्किट से दो घर जलकर राख, ग्रामीणों ने मां-बेटे की बचाई जान
**किशनपुर:** सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड की शिवपुरी पंचायत के थरबिट्टा वार्ड संख्या-06 में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कोसी विस्थापित परिवार के दो आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान नष्ट हो गया।
Bihar, India | Jul 6, 2026