दमोह जिले के तेजगढ़ स्थित शराब दुकान के पास शुक्रवार-शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सागौनी कला निवासी रतन सिंह गौड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह दो साथियों के साथ शादी समारोह में जा रहा था। तीनों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रतन को मृत घोषित किया। दो घायलों का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।