लक्सर क्षेत्र के दाबकी गांव में 85 मीटर सड़क का निर्माण वर्षों से अधर में पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिसके चलते ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे और बदहाल रास्ते के कारण बारिश के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जब बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, तो आखिर कैसे हासिल होगी बेहतर शिक्षा?
पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Laksar #Haridwar #RoadProblem #RuralDevelopment #UttarakhandNews #BreakingNews
Laksar, Haridwar | Sep 7, 2026