*चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो वाहन राहत सामग्री रवाना*
सतना। चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए सतना महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने राहत सामग्री से भरे दो वाहन चित्रकूट के लिए रवाना किए।
राहत सामग्री में 5 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल चना, 500 टी-शर्ट, 1000 जोड़ी जूते, 1000 महिला-पुरुष अंडरगारमेंट्स, 1000 तौलिये, 50 रेनकोट सहित अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।
यह सामग्री चित्रकूट जिला प्रशासन के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह को सौंपी जाएगी, जो इसे बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाएंगे। इसके पहले महापौर के द्वारा सेवा संकल्प के माध्यम से एक हजार भोजन पैकेट चित्रकूट भेजे जा चुके हैं।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 1, 2026