ग्वालियर गिर्द: गिर्राज जी जा रहे युवकों पर घात लगाकर हमला, एक की मौत, एक घायल
ग्वालियर के गोल का मंदिर थाना क्षेत्र में 2 अगस्त की रात करीब 11:00 बजे गला का मंदिर चौराहा, मंगाराम फैक्ट्री के पास घर से गिर्राज जी जाने निकले दो युवकों को घेरकर लाठी और सरियों से हमला किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अनुज बाजपेयी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शिवम बाजपेई घायल है। मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सामने आई।