प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा शांत एवं व्यवस्थित माहौल
हमीरपुर जिला मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित यादव नगर में रविवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी राव स्टडी पॉइंट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, कुरारा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल एवं जिला पंचायत सदस्य हरिगोविंद प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।
स्टडी पॉइंट के संचालक ईश अनुरागी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है।
देवीदास अनुरागी, राघवेंद्र सिंह यादव, दिनेश सिंह, प्रेमचंद निषाद, सीताराम, डॉ. चंद्रभान यादव, डॉ. अमित अनुरागी, कमल किशोर, बृजेंद्र सचान, श्याम बिहारी मित्रा, जितेंद्र बाजपेयी, रामबहादुर नयन व रणविजय चक्रवर्ती रहे मौजूद।
#students #studymotivation