सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा, कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने किया सूंड़-धमधौली का निरीक्षण
शिवपुरी- कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर करैरा SDM अनुपम शर्मा ने नरवर विकासखंड के ग्राम सूंड़ और धमधौली का दौरा कर सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से आवागमन, राशन वितरण और अन्य समस्याओं की जानकारी ली और अमले को अलर्ट मोड पर रहने व सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान धमधौली में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और स्कूल के मध्याह्न भोजन में लापरवाही की शिकायत की। इस पर SDM ने पीएमजीएसवाई के जीएम को सड़क का मौका मुआयना करने और बीआरसी नरवर को पोषण आहार में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीनू अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस दौरान तहसीलदार विजय त्यागी, जनपद सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता सहित प्रशासनिक अमला और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Pichhore, Shivpuri | Sep 6, 2026