*🔥 पीपलखेड़ा के सरकारी स्कूल की सच्चाई - गरीबों के बच्चे हैं इसलिए ध्यान नहीं?*
*माध्यमिक विद्यालय पीपलखेड़ा, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी*
यहां सिर्फ गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं, अमीरों के नहीं।
इसलिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
गांव की जिम्मेदारी जिनके हाथ में है, उनके बच्चे तो प्राइवेट स्कूलों में मौज से पढ़ रहे हैं।
उन्हें क्या फर्क पड़ता है कि सरकारी स्कूल में गरीब का बच्चा कैसे बैठ रहा है, कैसे पढ़ रहा है?
वे यही चाहते हैं -
*बदहाल स्थिति बनी रहने दो।*
*गरीबों के बच्चे पढ़ेंगे-लिखेंगे तो सवाल पूछेंगे।*
इसलिए जब कोई सच्चाई दिखाता है, तो उसे रोका जाता है।
वीडियो बनाने पर रोक लगाई जाती है।
अरे, अगर स्कूल ठीक चल रहा है तो वीडियो से डर क्यों?
डर इसलिए है क्योंकि सच्चाई सामने आ जाएगी।
*प्रशासन से सीधा सवाल है -*
1. पीपलखेड़ा के सरकारी स्कूल की जांच कब होगी?
2. गरीबों के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक चलेगा?
3. जिम्मेदारों के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूल और गरीबों के लिए बदहाल सरकारी स्कूल - ये कैसा न्याय है?
*गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा, सवाल भी पूछेगा।*
*अब आवाज दबेगी नहीं।*
✍️ सुनील लोधी पत्रकार
#पीपलखेड़ा #पिछोर #शिवपुरी #सरकारीस्कूल #गरीबोंकाहक