नीमचा-विजयपुर मार्ग पर प्रशासन सख्त, कब्जाधारियों में हड़कंप*
पिछोर।* नीमचा-विजयपुर के संकीर्ण रास्ते को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में है। शनिवार को एसडीएम पिछोर ममता शाक्य ने तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर के साथ खोड़ टपरियन से विजयपुर तालाब की पहाड़ तक जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खोड़ प्रवास के दौरान आवेदन देकर बताया था कि करीब पांच फीट चौड़ा यह रास्ता बेहद संकरा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। मंत्री ने तत्काल कलेक्टर अर्पित वर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने मौके पर नाप-जोख कराई और रास्ते पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि शासकीय रास्ते पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द रास्ता चौड़ीकरण का आश्वासन दिया। इस निरीक्षण के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
*✍️ सुनील लोधी पत्रकार*
Pichhore, Shivpuri | Nov 21, 2026