लखीसराय: जिला पदाधिकारी ने लखीसराय सहित कई स्थानों पर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया
शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने लखीसराय सहित जिले के विभिन्न जगहों विकास कार्यों का जायजा लिये अपराह्न 6:22 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई. लखीसराय शहर में जल निकासी, अशोक धाम में शिवगंगा पोखर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण, लखीसराय प्रखंड में जल मीनार की स्थिति एवं प्रतापपुर में सड़क निर्माण का जायजा लिये.