बहराइच: धनोगपुर में काम करते समय दो भाइयों को लगा करंट, एक की हालत गंभीर होने पर
बहराइच अस्पताल में कराया गया भर्ती
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोगपुर में काम करते समय मोनू को करंट लग गया। चीख पुकार सुनने पर बचाने दौडे सोनू को भी करंट लग गया। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने मोनू को बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।