नवाबगंज: बंगला बाजार में चीनी के बढ़ते दाम से जलेबी व्यापारियों में नाराजगी, सरकार से कीमतें कम करने की मांग
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में जलेबी बनाने वाले व्यापारियों ने लगातार बढ़ रहे चीनी के दाम को लेकर कड़ा विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से जलेबी और अन्य मिठाइयां बनाने की लागत बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।