भितरवार: दुबही में पहाड़ी पर मुरम का अवैध खनन, टीम को देखकर चालक फरार, जेसीबी ज़ब्त
क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। दुबही मैं स्थित प्राचीन पहाड़ी पर मुरम अबैध खनन करती जेसीबी को जप्त किया है। टीम को देखकर चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार ने कार्रवाई के दौरान जेसीबी जप्त की है। क्षेत्र में लगातार कार्रवाही जारी रहेगी।