खेरागढ़: इरादतनगर में लूट की घटना का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kheragarh, Agra | Oct 17, 2026 थाना इरादतनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 480 रुपये बरामद किए हैं। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में शनिवार रात 8 बजे जानकारी दी।