गावां: अनियंत्रित होकर पलटी एर्टिगा कार, नौ लोग हुए घायल
Gawan, Giridih | May 27, 2026 गावां तिसरी मुख्य मार्ग हड़हड़ा में बुधवार की सुबह एक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना में सवार नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को गावां सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर शहंशाह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।